बिसवां पुलिस ने 25 हजार के इनामिया को गिरफ्तार कर भेजा जेल।








पत्रकार अय्यूब खान

बिसवां सीतापुर।कोतवाली पुलिस ने घर मे घुसकर चोरी करने के मामलों में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश संतोष गिरी पुत्र अवधराम गिरी निवासी शंकरपुर थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी को बिसवां रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वो वर्ष 2017 से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था उसको गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुरेश पाल सिंह और आरक्षी पवन कुमार चतुर्वेदी शामिल है। संतोष पर वर्ष 2017 में ही धारा 380/ 457 के तहत दो मुकदमे दर्ज है।

Comments