पत्रकार अय्यूब खान
बिसवां सीतापुर कोतवाली परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक आर०पी० सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस संपन्न हुआ।जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायते सुनी और मौके पर कुछ शिकायतों का निस्तारण भी किया गया।जिलाधिकारी ने अपने मातहत अधिकारियों को शक्त हिदायत देते हुए कहा कि आगामी पंचायत चुनाओं के मद्देनजर ग्राम पंचायतों में भूमि विवाद को लेकर जो भी प्रार्थना पत्र आये उसे प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निस्तारण कराया जाये।
जिससे आगे चलकर कोई विवाद उत्पन्य न हो साथ ही मौजूद लेखपालों को भी हिदायत दी कि वो अपने पास एक रजिस्टर बनाये और पुलिस के साथ आपसी समन्वय बना कर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। वहीं पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि कोरोना काल के लम्बे अर्शे के बाद थाना दिवस सम्पन्न हुआ है।
पूर्व में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित किया जाना सुनिश्चित करें।वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि थाना दिवस के अवसर पर आठ शिकायती प्रार्थना पत्र आये जिसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।इस अवसर पर कोतवाली स्टाफ के साथ साथ नायब तहसीलदार बिसवां व क्षेत्रीय तथा ग्रामीण क्षेत्र के लेखपाल,चौकीदार मौजूद रहे।
addComments
Post a Comment