पत्रकार अय्यूब खान
बिसवां सीतापुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वाहन पर पेट्रोल डीजल की लगातार मूल्य वृद्धि किये जाने के विरोध में व जीएसटी के दायरे में लाने की माँग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशीष गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी सोमनाथ चौरसिया को सौंपा। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि 20 दिनों में भाजपा पेट्रोल व डीजल पर 10-12 रुपये बढ़ा दिए परंतु प्रदेश सरकार के कार्यकाल में गन्ने का समर्थन मूल्य 1 रुपये भी नहीं बढ़ाया गया । यह इनकी किसान विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष बिसवाँ अब्दुल करीम अंसारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य काशीराम भार्गव, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रामदास भार्गव, मुजीब खान, सन्तराम, रामचन्द्र, बच्चू लाल भार्गव, जावेद अली, शुभम वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
addComments
Post a Comment