उपजिलाधिकारी बिसवां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

 






पत्रकार अय्यूब खान

बिसवां सीतापुर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी पीएल मौर्य की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया व उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बन्धित 14 व पुलिस विभाग से सम्बन्धित 9, विकास विभाग से सम्बन्धित 5, पूर्ति विभाग से सम्बन्धित 2 एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित 2 शिकायतों समेत कुल 32 शिकायतें दर्ज की गयी जिनमे से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments